bappi lahri
Mumbai : संगीत जगत के एक और मशहूर संगीतकार को भारत ने खो दिया, लता मंगेशकर के गम से अभी संगीत के चाहने वाले निकले ही नहीं थे एक और दुख भरी खबर आज सुबह सामने आ गयी। बप्पी लाहड़ी के निधन से संगीत जगत के हर कलाकार शोक में है पहले लता दीदी और बप्पी लाहड़ी का निधन। बप्पी लाहड़ी का निधन 16 फरवरी की सुबह। बप्पी लाहड़ी को 90's का पॉप सिंगर कहा जाता था। क्यूंकि उन्होने कई डिस्को सांग गाये थे। बप्पी लाहड़ी बंगाली बराह्मन परिवार से आते है उनके माता पिता दोनों शास्त्री संगीत के चहिते थे। बप्पी लाहड़ी का निधन 69 वर्ष में हुआ है।
आपको बता दे की बप्पी लाहड़ी पहले से ही कई बिमारियों से परेशान थे और उनके इलाज कई दिनों से चल रहे थे साथ कुछ समय पहले वे कवीड पॉजिटिव हुए जिसके कुछ समय बाद वह ठीक भी हो गए थे। इसी तरह कई दिनों से बप्पी लाहड़ी का स्वस्थ ख़राब चल रहा था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आज सुबह एक डॉक्टर के हवाले से बताया कि गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया.
बता दें कि बप्पी लाहिड़ी का असली नाम अलोकेश लाहिड़ी है, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में बप्पी लाहिड़ी के नाम से जाना जाता है. वह सिंगर होने के साथ-साथ कम्पोजर, राजनेता और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर भी थे. वह भारतीय सिनेमा में डिस्को म्यूजिक को एक अलग अंदाज के साथ लेकर आए थे. उनके डिस्को डांसर, वारदात, नमक हलाल, शराबी, कमांडो जैसी फिल्मों में हिट ट्रैक्स थे जो आज भी फेमस हैं.
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 545 -
11/03/2024 562
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT